Home राज्य यूपी पंचायत चुनाव से पहले लखीमपुर में भाजपा की नई टीम का...

यूपी पंचायत चुनाव से पहले लखीमपुर में भाजपा की नई टीम का एलान: 33 सदस्यीय कार्यकारिणी में नए और पुराने चेहरों का संगम

13
0
Jeevan Ayurveda

 लखीमपुर
यूपी पंचायत चुनाव से पहले लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा ने नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने 33 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की है। इसमें कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है तो कुछ पुराने चेहरों को पदाधिकारी बनाया गया है। जिसमें जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। जिला कार्यकारिणी में इस बार चार महिलाओं को भी शामिल किया गया है। हालांकि जिला कार्यकारिणी में कई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जगह नहीं मिली है।

भाजपा की नई कार्यकारिणी में संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, रामजी मौर्य, आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, जितेन्द्र साहनी और विनोद लोधी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि एक पद रिक्त है। इसके अलावा अनुराग मिश्रा, राजेश सिंह, मनोज वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, रश्मि गुप्ता, राम भरोसे वर्मा, संगीता पुरी, शरद मिश्रा, अमित सिंह, गणेश शंकर गौतम और एक पद रिक्त है। वही सुदीप निगम को जिला कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता व सुनील दीक्षित को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Ad

रमेश चंद मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी उनके सहयोगी के रूप में अंकित अवस्थी, राजीव मिश्रा व हर्ष गुप्ता को जिला मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। अभिजात मिश्रा को जिला कार्यालय मंत्री, सौरभ त्रिवेदी को जिला कार्यालय सहमंत्री, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्रा बनाए गए हैं। ऋषभ पांडे और अभिनव रावड़ा को सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना और सहसंयोजक अमित मिश्रा बनाए गए हैं। भाजपा की नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है वहीं कई पुराने चेहरे भी कार्यकारिणी में शामिल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here