Home खेल फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी का कांस्य पदक, सीएम चंद्रबाबू...

फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कोनेरू हम्पी का कांस्य पदक, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

30
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कोनेरू हम्पी को फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चैंपियन एक नतीजे से नहीं, बल्कि बार-बार उच्चतम स्तर पर मुकाबला करने के साहस से परिभाषित होते हैं। विश्व मंच पर कांस्य पदक सच्ची उत्कृष्टता को दर्शाता है। आपकी यात्रा, निरंतरता और आप भारत को जिस तरह गौरवान्वित करती हैं। वह लाखों लोगों को प्रेरित करता है।" इसके साथ ही सीएम ने वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को भी बधाई दी। सीएम नायडू ने लिखा, "पोडियम फिनिश करना उन्हें ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र भारतीय पुरुष बनाता है। तेलंगाना के बेटे अर्जुन ने भारत की शानदार शतरंज विरासत में गौरव का एक और अध्याय जोड़ा है।"
इस मौके पर खेल मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कहा, "हम्पी पहले ही फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में 5 पदक जीत चुकी हैं। भारत को उनकी इन उपलब्धियों पर गर्व है।" खेल मंत्री ने कोनेरू हम्पी को सभी महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताते हुए कामना की है कि वह भविष्य में और भी पदक अपने नाम करें।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने अर्जुन एरिगैसी को बधाई देते हुए लिखा, "फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने पर धरती के बेटे को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, वह विश्वनाथन आनंद के बाद इस इवेंट में पोडियम तक पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। तेलंगाना को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।"
इसके साथ उन्होंने फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर कोनेरू हम्पी को भी बधाई देते हुए कहा है कि वह भारत को गौरवान्वित करती रहेंगी।
आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण (एसएएपी) के अध्यक्ष ए. रवि नायडू ने कहा है कि हम्पी ने फिडे चैंपियनशिप में 5 मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here