Home मनोरंजन भारत से लियोनार्डो डिकैप्रियो का गहरा कनेक्शन! खुद अभिनेता ने किया चौंकाने...

भारत से लियोनार्डो डिकैप्रियो का गहरा कनेक्शन! खुद अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

37
0
Jeevan Ayurveda

लॉस एंजिल्स

हॉलीवुड के महान अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पूरी दुनिया के साथ भारत में भी मशहूर हैं। भारत के दर्शक उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। हाल ही में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने रिश्तों के बारे में  बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सौतेली मां सिख हैं। उनके इस खुलासे से भारत के फैंस हैरान हो गए हैं। वह एक्टर का रिश्ता भारत से जोड़ रहे हैं।

Ad

अमृतधारी सिख हैं एक्टर की मां
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने टाइम पत्रिका से बातचीत में बताया कि उनकी सौतेली मां पेगी डिकैप्रियो अमृतधारी सिख हैं। वह पारंपरिक सिख पोशाक और पगड़ी पहनती हैं। वह पारंपरिक भारतीय अभिनेत्री की तरह नजर आती हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने कुछ साल पहले ही पगड़ी पहनना शुरू किया था।

लियोनार्डो डिकैप्रियो की मां का हुआ था तलाक
पेगी डिकैप्रियो ने 1995 में लियोनार्डो के पिता जॉर्ज डिकैप्रियो से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा एडम फेरार हुआ, जो लियो का सौतेला भाई है। पेगी डिकैप्रियो, जॉर्ज की दूसरी पत्नी हैं। जॉर्ज ने लियोनार्डो की मां, इर्मेलिन इंडेनबिर्केन को तब तलाक दे दिया था, जब वह सिर्फ एक साल के थे।

अभिनेता ब्रैड पिट हुए हैरान
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बातचीत में बताया कि कैसे हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट उनके मां-बाप के बारे में जानकर हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया 'जब हम मुसो एंड फ्रैंक्स से हॉलीवुड बुलेवार्ड जा रहे थे, तब मैंने ब्रैड पिट से कहा- वो मेरे पिता और सौतेली मां हैं। इस पर ब्रैड पिट बोले- क्या सच में? वह हैरान थे, तब मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि वह मेरे असली मां-बाप हैं। वो कोई कलाकार नहीं हैं। वह हमेशा से ऐसे कपड़े पहनते हैं।'

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here