Home देश प्रियंका-राहुल गांधी में पारिवारिक टकराव! केंद्रीय मंत्री का सनसनीखेज दावा—झगड़े के बाद...

प्रियंका-राहुल गांधी में पारिवारिक टकराव! केंद्रीय मंत्री का सनसनीखेज दावा—झगड़े के बाद विदेश गए राहुल

33
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली 
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच विवाद का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष परिवार से झगड़ा कर विदेश गए हैं। फिलहाल, इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से निकाले गए नेता मोहम्मद मुकीम के पत्र के हवाले से ऐसा दावा किया था।

मीडिया से बातचीत में बिट्टू ने वीबी जी राम जी बिल पर कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी पर सवाल पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा, 'उनके पास लोग हैं प्रदर्शन करने के लिए? उनको महात्मा गांधी से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जो उनका गांधी है, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, उनको उस गांधी से दिक्कत है कि वो कहां जा रहा है।'

Ad

उन्होंने कहा, 'लोग उस गांधी को भूल चुके हैं, जो उनके नाम से जुड़ा हुआ है। उसे नकार चुके हैं। और बापू गांधी थे हैं और रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी हैं कहां? अभी मैं उनकी तस्वीरें जर्मनी में देख रहा था। वहां पर एक तरफ तो प्रधानमंत्री हैं, जो देश के लिए दुनिया जहां में काम देश का नाम के लिए जाते हैं। ये जाते हैं घूमने और सैर करने।'

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी तरफ दोनों गांधी में लड़ाई चल रही है, बड़ी भारी लड़ाई चल रही है। जो मुझे पता लगा है… सदन में जो दो तीन बार जो भाषण हुआ है, उसे भी लोगों ने प्रियंका गांधी का जो भाषण है, उसकी तुलना की है। और राहुल गांधी इस चीज से नाराज होकर परिवार और पार्टी से लड़कर यहां से चले गए हैं।' उन्होंने कहा, 'उनकी पार्टी और फैमिली में जो प्रॉब्लम है। इसलिए राहुल गांधी छोड़कर चले गए हैं।'
पहले भी लगाए आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा था, 'टीम प्रियंका बनाम टीम राहुल खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस की आंतरिक कलह अब बाहर आ गई है।' उन्होंने लिखा, 'ओडिशा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को लिखा कि खरगे हटाओ, प्रियंका लाओ। साथ ही प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।'
उन्होंने लिखा, 'ओडिशा के नेता मोहम्मद मुकीम ने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व संकट पर सवाल उठाए हैं और पार्टी को दोबारा तैयार करने के लिए संगठन और विचारधारा स्तर पर सुधार की बात कही है।'

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here