लाइफ स्टाइल

नवंबर 2025 में छात्रों की मौज! जानिए कब-कब रहेंगी छुट्टियाँ

अक्टूबर का महीना दिवाली और कई बड़े त्योहारों के कारण लंबी छुट्टियों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब स्कूली छात्रों को नवंबर 2025 में भी स्कूल से एक छोटा ब्रेक मिलने वाला है। यह महीना आराम, उत्सव और देश की सांस्कृतिक जड़ों को समझने का एक शानदार मौका लेकर आ रहा है। भारत के सभी छात्रों को नवंबर की इन छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है, जो उन्हें पढ़ाई के स्ट्रेस से कुछ समय के लिए राहत देती हैं। छात्र इस समय का उपयोग अपने शौक पूरे करने, परिवार के साथ समय बिताने और पढ़ाई के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने के लिए कर सकते हैं। नवंबर 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां दी गई है, ताकि छात्र और अभिभावक अपने घूमने के प्रोग्राम को पहले से ही व्यवस्थित कर सकें और छुट्टियों का भरपूर लाभ उठा सकें।

नवंबर की ये छुट्टियां न केवल छात्रों को आराम करने का मौका देंगी बल्कि उन्हें भारत की संस्कृति और त्योहारों के बारे में जानने का अवसर भी देंगी।
यहां नवंबर 2025 में आने वाली मुख्य छुट्टियों की एक लिस्ट दी गई है-

5 नवंबर 2025- गुरु नानक जयंती 8 नवंबर 2025 – दूसरा शनिवार

9 नवंबर 2025- साप्ताहिक अवकाश

14 नवंबर 2025- बाल दिवस

16 नवंबर 2025 – साप्ताहिक अवकाश

23 नवंबर 2025- साप्ताहिक अवकाश

24 नवंबर 2025- गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

30 नवंबर 2025- साप्ताहिक अवकाश

छुट्टियों के बारे में जानें-

गुरु नानक जयंती (5 नवंबर): यह त्योहार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बाल दिवस (14 नवंबर): देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (24 नवंबर): यह दिन सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

इन छुट्टियों के अलावा हर महीने आने वाले साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरा/चौथा शनिवार) भी छात्रों को ब्रेक लेने में मदद करेंगे। छुट्टियों के दौरान समय का सही उपयोग उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि यह छुट्टियों की एक सामान्य लिस्ट है। आपके राज्य या स्कूल में स्थानीय त्योहारों और परिस्थितियों के आधार पर इन छुट्टियों में बदलाव हो सकता है। सटीक और सही जानकारी के लिए अपने स्कूल के कैलेंडर को जरूर देखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button