Home राज्य AAP ने उठाया नया आरोप, रेखा गुप्ता सरकार पर तिरंगा घोटाले का...

AAP ने उठाया नया आरोप, रेखा गुप्ता सरकार पर तिरंगा घोटाले का शिकंजा

35
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर तिरंगा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के लाखों शहीदों का अपमान किया है। आप ने दिल्ली में हुए करोड़ों रुपये के कथित तिरंगा खरीद घोटाले को लेकर भाजपा की देशभक्ति पर सवाल खड़ा किया है।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली में तिरंगा झंडा खरीद में घोटाला करने के बाद अब भाजपा के फर्जी राष्ट्रभक्ति की पोल खुल चुकी है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा सरकार को चार करोड़ रुपये के सात लाख तिरंगे बांटने थे, लेकिन उसने टेंडर में निर्धारित आकार से छोटा तिरंगा लोगों में बांट दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं, तिरंगे को 15 अगस्त से पहले हर घर तक पहुंचाना था, लेकिन सरकार ने निविदा ही 16 अगस्त को खोला और निविदा खुलने से पहले ही कंपनी ने 60 रुपये के झंडे की जगह 15 रुपये वाला झंडा भाजपा सरकार को आपूर्ति कर दिया।

Ad

संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा में घोटाला कर भाजपा ने देश के लाखों शहीदों का अपमान किया है। इस घोटाले की गहन जांच कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली, राष्ट्रवाद का ढिंढोरा पीटने वाली और राष्ट्र भक्ति के नाम पर दूसरे दलों के नेताओं को रोज अपमानित करने वाली भाजपा का यह ऐसा घोटाला सामने आया है, जिसे सुनकर पूरा देश हैरान हो जाएगा। ऐसा घोटाला देश की जनता ने कभी नहीं सुना होगा। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडा खरीदने में ही घोटाला किया है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here