Home अध्यात्म वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास लगाएं ये पेड़, घर में...

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास लगाएं ये पेड़, घर में गूंजेगी किलकारी

47
0
Jeevan Ayurveda

भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। वास्तु हमारे जीवन पर सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालते हैं। यह हमें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए दिशा और स्थान का महत्व बताता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फलदार पेड़ बहुत शुभ माने जाते हैं, इसलिए घर के आसपास इन्हें जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि फलदार पेड़ों को घर के आसपास लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही यह न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जीवन में संतुलन और शुभता भी लाता है। तो आइए जानते हैं कि घर के आसपास कौन से फलदार पेड़ लगाने चाहिए।

अशोक का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अशोक का पेड़ घर के मुख्य द्वार के पास लगाना लाभकारी होता है क्योंकि इसे पेड़ को दुख और कष्ट को दूर करने वाला माना जाता है। साथ ही इस पेड़ को लगाने से दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ाता है।

Ad

अनार का पेड़
वास्तु शास्त्र में अनार के पेड़ को समृद्धि और संतान सुख से जोड़ा गया है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अनार के फूलों और फलों से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और वैवाहिक जीवन में सुख -शांति बनी रहती है।

आंवला का पेड़
आंवला आयुर्वेदिक दृष्टि से ही नहीं, वास्तु के अनुसार से भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व में लगाना उत्तम होता है। यह मानसिक शांति बढ़ाता है और संतान संबंधित बाधाएं दूर करने में सहायक होता है।

केले का पौधा
केला धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे घर में लगाने से लक्ष्मी का वास होता है और संतान की प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here