Home अध्यात्म धन लाभ के 5 शुभ संकेत: अगर दिखने लगें ये निशान, तो...

धन लाभ के 5 शुभ संकेत: अगर दिखने लगें ये निशान, तो समझिए किस्मत खुलने वाली है!

37
0
Jeevan Ayurveda

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिसपर पर मां लक्ष्मी की कृपा बसरती है। उसके जीवन में कोई दुख नहीं आता है। साथ ही धन-अन्न के भंडार भरे रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न और कुछ संकेत मिलने पर धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आपको भी ये संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि धन की प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि धन लाभ होने पर कौन-से संकेत मिलते हैं।

गाय को रोटी खाते हुए देखना
अगर आपने सुबह किसी गाय को रोटी खाते हुए देखा है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे जीवन में जीवन के सभी दुख दूर होने के संकेत मिलते हैं। साथ ही सुख और धन में वृद्धि हो सकती है।

Ad

घर में तोता आना होता है शुभ
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में तोता का आना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में तोता आया है, तो आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता और धन में अपार वृद्धि के योग बन सकते हैं। इसके अलावा कारोबार में सफलता मिल सकती है।

सपने में कमल का फूल को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल का फूल दिखना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपने सपने में कमल का फूल देखा है, तो समझ लें आपको जीवन में जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है और कभी भी अन्न-धन के भंडार खाली नहीं होंगे।

घर में उल्लू का आना
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। इसलिए घर में उल्लू के आने से शुभ संकेत प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में उल्लू के आगमन से धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ के योग बनते हैं। उल्लू को धैर्य, बुद्धिमत्ता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

शंख की आवाज सुनाई देना
इसके अलावा अगर आपको सुबह के समय शंख की आवाज सुनाई देती है, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत के मिलने पर समझ लें कि आय में बढ़ोत्तरी होने वाली है और धन की देवी मां लक्ष्मी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here